जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया संयुक्त निरीक्षण।
आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पकरीबरावां प्रखंड के मतदान केन्द्र संख्या-112 एवं 72, वारिसलीगंज प्रखंड के मतदान केन्द्र संख्या-110, 109 एवं 70, नारदीगंज प्रखंड के मतदान केन्द्र संख्या-104 एवं 67, हिसुआ प्रखंड के मतदान केन्द्र संख्या-68 एवं 105, अनुमंडल कार्यालय, नवादा सदर स्थित मतदान केन्द्र संख्या-106 एवं 107, जिला परिषद स्थित मतदान केन्द्र संख्या-108 एवं अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मतदान के सुचारू संचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी,श्री राजीव कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 23, 2026