भदेसर: चित्तौड़गढ़ जिले में नशे पर CBN का बड़ा वार, उदयपुर-भादसोड़ा रोड से 2498.960 किलो अवैध डोडाचूरा से भरा कंटेनर जब्त
मंगलवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा क्षेत्र में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की राजस्थान यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर CBN टीम ने संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोका, लेकिन चालक भागने की कोशिश करने लगा। कार्रवाई के दौरान कंटेनर को कब्जे में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें 123 बोरियों से 2498.960 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद ह