कटिहार: स्वर्ण जाति आयोग के सदस्य कटिहार पहुंचे, सर्किट हाउस में की बैठक
शनिवार की रात 9:30 बजे स्वर्ण जाति आयोग के सदस्य रामकुमार सिंह पहली बार कटिहार पहुंचे। जहां सर्किट हाउस में विभिन्न पार्टी के नेता और संगठन के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जदयू, भाजपा, करणी सेना सहित आदि संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे। आयोग सदस्य ने सभी के साथ बैठक की। करनी सेना जिलाध्यक्ष सत्यम समदर्शी ने कई मांग किया।