कटिहार: लाभा के पास ₹5 लाख और 412 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ASP अभिजीत कुमार सिंह ने दी जानकारी
रोशना थाना पुलिस ने लाभा के समीप ₹5 लाख के स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह मामला शाम साढ़े छह बजे का हैं । इस मामले में जानकारी देते हुए ASP अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के मालदह से स्मैक की बड़ी खेप कटिहार की ओर जा रही हैं जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।