कटिहार: रेलवे ऑफिसर कॉलोनी के क्वार्टर में निकला गेहूंअन साँप, लोगों ने झाड़ियाँ साफ करने की मांग की
रेलवे ऑफिसर कॉलोनी में रेलवे क्वार्टर में जहरीला गेहूंअन साँप निकल आया। यह मामला शाम चार बजे का हैं । जहरीला गेहूंअन साँप निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने रेल प्रशासन से सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेल क्वाटरों के आसपास बेतरकीब उग आए झाड़ियों की साफ सफाई की माँग की हैं ।