कटिहार: लाभा में 412 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एएसपी ने दी जानकारी
शनिवार रात 9 बजे एएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने स्मैक के साथ तस्कर की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोशना थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी की बंगाल से भारी मात्रा में स्मैक कटिहार लाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन को लेकर लाभा में छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया।