बड़ौद: बडौद में ग्राम बरखेड़ी निवासी 35 वर्षीय शख्स के साथ रास्ते से निकलने को लेकर दो लोगों ने की गाली-गलौज और मारपीट
बडौद थाने से सोमवार 31 मार्च रात्रि 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार फरियादी पिरु लाल पिता हरिदास बैरागी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बरखेड़ी ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई कि गांव में उसके साथ आम रास्ते से निकलने की बात को लेकर आरोपीगण नेपाल सिंह पिता चन्दर सिंह, व प्रधान सिंह पिता नेपाल सिंह दोनों निवासी ग्राम बरखेड़ी के द्वारा गाली गलौज करते हुवे मारपीट की गई है