बड़ौद: बोहरा समाज ने रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद का त्योहार
बोहरा समाज द्वारा रविवार को हर्ष और उमंग के साथ ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया गया सूरत से आए मुल्लाह हुसैन नजमी द्वारा सुबह 10 बजे मस्जिद में विशेष नमाज अदा करवाई गई,जिसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।इस अवसर पर शेख नजर हुसैन,अली हुसैन बोहरा,आदि उपस्थित रहे