बड़ौद: हनुमान मवेशी मेले में 'एक शाम खाटू बाबा के नाम' भजन संध्या का हुआ आयोजन, भजन गायकों ने दी शानदार प्रस्तुति
डग मार्ग स्थित जारी मेले में बड़ोद हनुमान मवेशी मेला समिति द्वारा एक श्याम खाटू वाले के नाम भजन संध्या का आयोजन शुक्रवार 28 मार्च रात्रि 10 बजे बाद किया गया जिसमें भजन गायक कारों द्वारा एक से एक बढ़कर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई, भजनों को सुनकर श्रोता गण झूम उठे, मेला समिति द्वारा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया और श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया