बड़ौद: धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का पर्व, सुसनेर मार्ग स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ की अदा
मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार ईद उल फितर आज पूरे देश में मनाया जा रहा है वहीं बडौद नगर में भी मुस्लिम समुदाय द्वारा बड़े धूमधाम से ईद का त्यौहार मनाया गया।ईद का चांद रविवार शाम के समय देखा गया था इस्लामी कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन यह त्यौहार मनाया जाता है।सोमवार सुबह 10 बजे के लगभग सुसनेर मार्ग स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई