बड़ौद: तीन दिवसीय पैदल जैन संघ का प्रस्थान, रविवार दोपहर बरगड़ी गोशाला से विहार धाम की शुरुआत
बड़ौद से नागेश्वर तीर्थ के लिए तीन दिवसीय पैदल संघ रविवार को जेन संतों के सानिध्य में प्रारंभ हुआ पहले दिन संघ बरगढ़ी स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गौशाला पहुंचा,जहाँ पर नवनिर्मित विहार धाम का उद्घाटन जेन संतों ने किया।परम पूज्य आचार्य भगवंत ने रविवार दोपहर 2 बजे बाद प्रवचन के माध्यम से बताया कि नवनिर्मित विहार धाम में हजारों हजार संतों का आगमन होगा।