उज्जैन ग्रामीण: DGP कैलाश मकवाना पहुंचे उज्जैन, पुलिस लाइन में पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुए शामिल
उज्जैन। मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना बुधवार को उज्जैन पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत आयोजित पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 'ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स' प्रोग्राम का शुभारंभकिया। तीन सप्ताह तक चलने वाले इस शिविर में मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे, जो आगे हजारों पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे।