दतिया: भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया ग्राम डेरा दुरसड़ा पहुँचे, ASP अध्यक्ष की आमसभा को लेकर की बैठक
Datia, Datia | Dec 3, 2025 बहिम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया शुक्रवार शाम 04 बजे ग्राम डेरा दुरसड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान 6 दिसंबर को इंदरगढ़ में होने वाली नगीना सांसद व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की प्रस्तावित आमसभा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।