मोहनलालगंज: हाईवे किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने ₹25 हजार उड़ाए
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में मस्तीपुर गांव के पास हाईवे किनारे खड़ी कार को चोरों ने निशाना बना लिया। बीती रात अज्ञात चोर कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा टूल बॉक्स, चार्जर और अन्य सामान समेत 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सुबह कार मालिक के पहुंचने पर शीशा टूटा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई।