फूलपुुर: थरवई में चोरी का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
थरवई पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16.37 ग्राम चोरी के जेवरात और चोरी के गहने बेचकर मिले 2 लाख 1 हजार 720 रुपये बरामद किए हैं। बुधवार शाम 06 बजे मिली जानकारी।