झांसी: झांसी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, बाइक पर ईंट-गुम्मों से किया गया हमला, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Sep 27, 2026 झांसी के मुरारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की बाइक को ईंट-गुम्मों से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग आपस में विवाद करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।