सिमडेगा: रामरेखा धाम के विकास पर डीसी ने की समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं की प्रगति पर दिया ध्यान
भगवान श्री राम से जुड़े धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल रामरेखा धाम में बुधवार को 12:00 बजे डीसी कंचन सिंह ने समिति के साथ बैठक की। बैठक करते हुए बताया गया की 19 करोड़ में अलग-अलग परियोजना यहां पर कार्य किए जाएंगे ताकि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से कोई भी दिक्कत ना हो।उन्होंने कहा इसके लिए एक विशेष समिति का गठन की जाएगी ताकि गति दी जा सके।