पोरसा: 27 अगस्त को निकलेगी भगवान महाकाल की भव्य पालकी शोभायात्रा
Porsa, Morena | Aug 21, 2026 27 अगस्त को निकलेगी भगवान महाकाल की भव्य पालकी शोभायात्रा पोरसा। श्रावण मास के समापन की पूर्व संध्या पर 27 अगस्त को मुक्तिधाम स्थित महाकाल लोक से भगवान महाकाल की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 6 बजे शुरू होकर पुरानी बस्ती, नागाजी मंदिर रोड, सदर बाजार, सब्जी मंडी, अटेर रोड, भिंड रोड और अम्बाह रोड होते हुए पुनः मुक्तिधाम पहुंचेगी।