साहिबगंज: जिरवाबाडी थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा, पूछताछ जारी
साहिबगंज के जिरवाबाडी थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस दो युवकों को पकड़कर थाने लाई व उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में मारपीट की जा रही थी। पुलिस दोनों युवक को मारपीट के मामले में पकड़कर थाने लाई है। बता दें कि एक युवक सकरीगली व दूसरा युवक महाराजपुर का रहने वाला है।