⚡ हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और सरकार से स्मार्ट मीटर योजना की समीक्षा कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई।
प्रदर्शन में पूर्व राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, पूर्व पार्षद राधा आर्य और अंजली वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
📺 पूरी खबर और सभी बाइट्स देखें सिर्फ I7 NEWS पर।
#I7NEWS #Haldwani #SmartMeter #ElectricityBill #CongressProtest LalitJoshi Uttarakhand Nainital BuddhPar