पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी एवं आबिद जट्ट के आतंकी नेटवर्क के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एटीएस उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 17-06-2026 को जनपद बुलन्दशहर से इस नेटवर्क से जुड़े 02 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त सोशल मीडिया के माध्यम से स्लीपर सेल तैयार करने, भय एवं आतंक का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास करने तथा संवेदनशील स्थलों की रेकी जैसी गतिविधियों में संलिप्त थे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मे इस प्रकरण में 05 अभियोग पंजीकृत कर कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं #UPATS द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट।
#UPPolice
3.4k views | Uttar Pradesh, India | Jun 18, 2026