हेरहंज: सलैया ग्राम में आपसी विवाद में मारपीट, एक महिला घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
आज शनिवार की रात करीब 8 बजे हेरहंज थाना क्षेत्र के सलैया ग्राम में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई l जिसमें ग्राम निवासी जगमोहन लोहरा की पत्नी सुनीता देवी 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई l जिसे परिजनों द्वारा बालूमाथ CHC लाया गया l जहां पर डॉ सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सुनीता देवी की स्थिति को गंभीर देखते रांची रिम्स रेफर कर दिया l