मलारनाडूंगर: अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस ने की कार्रवाई, भाडौती से एक ट्रैक्टर ट्राली किया ज़ब्त
मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के भाड़ोती चौकी पुलिस ने गुरुवार शाम करीब साढे पांच बजे अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए लालसोट कोटा हाईवे स्थित पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।