कालका: होली के मौके पर कालका पुलिस की हुडदंगियों पर पैनी नजर, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर पुलिस की नाकेबंदी
होली के अवसर पर आज कालका पुलिस के द्वारा हुडदंगियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस के द्वारा बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। जानकारी देते हुए कालका पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।