कालका: पिंजौर में आर्य बलिदान दिवस एवं स्वामी ओमानंद सरस्वती स्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम हुआ आयोजित
आर्य समाज पिंजौर द्वारा आर्य बलिदान दिवस एवं स्वामी ओमानंद सरस्वती स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आज हवन यज्ञ करवाया गया। आर्य समाज पिंजौर में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में मुंबई से पधारे यज्ञ मुनि ने ऋषि पद्धति के अनुसार यज्ञ करवाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मनवीर कौर गिल ने शिरकत की।