कालका: होली के मध्य नजर कालका में पुलिस के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च, SHO ने दी जानकारी
कालका पुलिस थाना के SHO की अध्यक्षता में आज कालका में पुलिस के द्वारा होली के मध्य नजर फ्लैग मार्च निकाला गया। जानकारी देते हुए पुलिस थाना प्रभारी कालका ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पहली नजर है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।