कालका: पिंजौर से पनीर की सप्लाई हिमाचल प्रदेश के लिए लेकर निकले युवकों की पिकअप आते समय खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत
पिंजौर से पनीर की सप्लाई लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए निकले युवकों की पिकअप आते समय खाई में गिर गई । पिकअप खाई में गिरने के कारण तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सलीम उम्र 34 वर्ष, आजम उम्र 28 वर्ष, बशीर उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।