कालका: खाना बनाने का काम करने वाले व्यक्ति की रामपुर सियुडी के पास सड़क हादसे में मौत
पंचकूला के होटल में खाना बनाने का काम करने वाले व्यक्ति की रामपुर सियुडी के पास सड़क हादसे में मौत का मामला आज सामने आया हैं। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई हैं। मृतक की पहचान सुरेश राम के रूप में हुई हैं। पुलिस ने सुरेश राम के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।