कालका: कालका बाजार में कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में चलाया गया हर घर कांग्रेस घर-घर कांग्रेस अभियान
कालका विधानसभा से विधायक प्रदीप चौधरी के अध्यक्षता में आज कालका के बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा हर घर कांग्रेस घर-घर कांग्रेस अभियानचलाया गया। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों के पास जाकर उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान में भाग लेने के लिए पहुंचे।