चूरू: चूरू में 'ऑपरेशन नकेल' के तहत 215 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 14, 2026 नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत चूरू सदर पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 215 ग्राम अफीम बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली है।