दतिया नगर: नरेंद्र सिंह तोमर की टिप्पणी से कुशवाहा समाज भड़का, माफी की मांग के साथ आंदोलन की चेतावनी
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा कुशवाहा समाज पर एक कार्यक्रम के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से कुशवाहा समाज भड़क हुआ है कुशवाहा समाज ने नरेंद्र सिंह तोमर से इस टिप्पणी को लेकर माफ़ी की मांग की और उनकी कड़ी निंदा भी की है । कुशवाहा समाज के अध्यक्ष स्वामी शरण कुशवाहा ने रविवार की शाम 4:00 बजे अपने दतिया निवास पर प्रेस वार्ता कर विरोध जताया हैं.