टीकमगढ़: बुड़ेरा के पास नीलगाय से टकराकर बाइक चालक हुआ घायल,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
बुड़ेरा के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया।बताया गया कि व्यक्ति बाइक से डिकौली गाव से अपने गाव की ओर जा रहा था,रास्ते में बुड़ेरा के पास उसकी बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई और बाइक नीलगाय से टकरा गई,जिससे व्यक्ति घायल हों गया घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।