टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस लाइन ग्राउंड पर ग्रीष्मकालीन समर कैंप में सॉफ्टबॉल लीग-2024 का किया गया आयोजन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारम्भ
जिला सॉफ्टबॉल संघ के सचिव एवं सॉफ्टबॉल कोच पी प्रसन्ना कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस लाइन ग्राउंड पर चल रहे ग्रीष्मकालीन समर कैंप में सॉफ्टबॉल लीग 2024 का आयोजन किया गया। इस सॉफ्टबॉल लीग प्रतियोगिता में 5 टीमो ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी है।प्रतियोगिता के सभी मैचेस लीग पद्धति पर आधारित रहेंगे। प्रतियोगिता का शुभारम्भ टीकमगढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के द्वारा किया गया।