टीकमगढ़: टीकमगढ़ का जल संकट दूर करने के लिए जामनी बांध से पानी छोड़े जाने की तैयारी,कुंडेश्वर में कराई गई नदी की सफाई
टीकमगढ़ का जल संकट दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बने जामनी बांध से पानी छोड़ने की तैयारी शुरू होगई है। आज भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने कुंडेश्वर पहुंचकर नदी की सफाई कराई।जिस रास्ते से पानी आना है,उस रास्ते को साफ कराया गया,ताकि बारीघाट फिल्टर प्लांट तक ज्यादा मात्रा में पानी पहुंच सके। बताया गया कि कल शुक्रवार को जामनी बांध से नदी में पानी छोड़ा जाएगा।