परसवाड़ा: परसवाड़ा में सैलून संचालक की हत्या, आरोपी पिता-पुत्र गए जेल
परसवाड़ा थाना क्षेत्र में सैलून संचालक अनिल गोले की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फगलाल ठाकरे और उसके बेटे पंकज ठाकरे के रूप में हुई है। दोनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर परसवाड़ा थाने से