मंझनपुर: कौशांबी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया, डायट मैदान में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
कौशाम्बी में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पेंशनरों ने डायट मैदान मंझनपुर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पेंशनरों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।