हमीरपुर: मुंडेरा में लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ, ग्रामीणों को दी गई विधिक जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को क्षेत्र के मुंडेरा के पंचायत भवन में लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम प्राधिकरण के सचिव डा. महेंद्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पैरा लीगल वालंटियर गणेश सिंह द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विधिक सहायता, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी