उनियारा: उनियारा में बीसलपुर पाइपलाइन फटी, हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद
Uniara, Tonk | May 7, 2026 टोंक के उनियारा उपखंड में बनेठा तालाब की नहर के पास बीसलपुर पेयजल सप्लाई लाइन फूट गई। करीब 3 घंटे से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद हैं। मरम्मत टीम भी नहीं पहुंची। राम रतनपुरा, छापराली समेत 3 से 5 गांवों की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।