सूरजगढ़: पीरी बाजार थाना क्षेत्र: अपराधियों ने प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर के शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीर
शुक्रवार की पूर्वाहन अपराधियों ने पीरी बाजार थाना क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर में राजनीति शास्त्र विषय पढ़ने वाले शिक्षक गौतम कुमार दास को गोली मारकर जख्मी कर दिया. पूर्वाहन 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जमुई जिला के बरहट थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के समीप हुई. शिक्षक जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव के रहने वाले हैं.