मुरार: कंपू थाना क्षेत्र में जयारोग्य चिकित्सालय के गेट से एक सीएनजी ऑटो हुआ चोरी, मामला दर्ज
Morar, Gwalior | Mar 20, 2024 कंपू थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति का ऑटो चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द अज्ञात चोर को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल अभी सीसीटीवी फ़ुटेज चेक किए जा रहे हैं।