इटारसी: कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित, महिला सुरक्षा और महंगाई पर हुई चर्चा
इटारसी में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे इटारसी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। महिला कार्यकर्ताओं से सक्रिय राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान भी किया ।