बांसगांव: बेलीपार इलाके के बेला में स्थित समय माता मंदिर से अज्ञात चोरों ने 45 किलो वजन के तीन घंटे चुराए
बेलीपार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेला स्थित समय माता मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि मंदिर से 15-15 किलो वजन के तीन घंटे चुरा लिए। चोरी किए गए घंटों की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है। मंदिर के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह और रामदरस निषाद ने शाम 4 बजे बताया कि यह पहली बार नहीं है, पहले भी चोरी हो चुकी है।