बांसगांव: बेलीपार इलाके के मलांव निवासी कांग्रेस नेता के भतीजे की शाहजहाँपुर में सड़क दुर्घटना में हुई मौत
मलांव निवासी शिवम पांडेय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वो अपने परिवार के साथ नौनीतार घूमने जा रहे थे। इसी बीच शाहजहांपुर में सड़क हादसे में शिवम, दो वर्ष का बेटा माधवन और बहन की मौत हो गई। जबकि पत्नी शालिनी पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, कार में सवार अंगर और सिद्ध द्विवेदी भी सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।