नवाबगंज: बाराबंकी के नानमऊ में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, जिलाधिकारी के निर्देश पर भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई
बाराबंकी के नानमऊ क्षेत्र में हो रही अनधिकृत प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 161 के तहत सोमवार दोपहर करीब 4:40 बजे की गई।इस मामले में विकासकर्ता (डेवलपर) के विरुद्ध पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।