कुटुंबा: संडा डिहरी के समीप दो बाइकों की टक्कर के बाद हाइवा से टकराया बाइक सवार, दुर्घटना में भोजपुरी कलाकार की हुई मौत
कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा डिहरी गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही डिहरी गांव निवासी 32 वर्षीय शिव पांडेय के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शिव अपने गांव से बाइक पर सवार होकर संडा बाजार की तरफ जा रहा था।