कुटुंबा: अंबा के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय ढीबर में शिक्षक विदाई का आयोजन, शिक्षा मानव जीवन का संस्कार है, शिक्षक युग निर्माता
अंबा के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय ढीबर में शिक्षक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पार्षद उपाध्यक्ष किरण सिंह ने कहा कि जिस शिक्षा के बूते मनुष्य आज चांद और मंगल का सफर कर रहा है उसे सहेजने और संवारने का कार्य शिक्षक करते हैं। इसलिए विद्वानों ने शिक्षक को युग निर्माता कहा है।