कुटुंबा: अंबा पुलिस ने उदयगंज मोड़ के समीप शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ा, 45 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बाइक जब्त; भेजा जेल
अंबा थाना क्षेत्र के उदयगंज मोड़ के समीप से अंबा थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने ढिबरा थाना क्षेत्र के बनुआ गांव निवासी रामावतार प्रसाद के पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वही पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त किया है. अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस पदाधिकारी देवनारायण सिंह द्वारा की गई है.