हमीरपुर: मौदहा क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला कराया दर्ज
मौदहा क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति समेत ससुराली जनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम परछा निवासी अल्फिशा पुत्री जुम्मू ने कोतवाली मौदहा में अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर तहरीर दी है।