हमीरपुर: दो माह से सुमेरपुर कस्बे के शौचालय बंद खुले में शौच जा रहे लोग, भुगतान न होने से ठेकेदार नहीं कर रहे हैंडओवर
करीब दो माह पूर्व मरम्मत के लिए बंद किए गए सुमेरपुर कस्बे के तेरह सुलभ शौचालय अभी भी चालू नहीं हुए है। नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी पर भुगतान न करने का आरोप लगाकर ठेकेदार हैंडओवर नहीं कर रहे हैं। जिससे लोगों को मजबूर होकर खुले में शौच जाना पड़ रहा है और स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लग रहा है।