हमीरपुर: मुख्यालय के कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र डालने पहुंचे वकील से भिड़े हड़ताल करने वाले वकील।
20 फरवरी से जारी वकीलों की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को एक वकील द्वारा सीजेएम कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल करने की खबर मिलते ही हड़ताली वकील उग्र हो गए। हड़तालियों ने वकील को जमकर खरीखोटी सुनाई। धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। बार संघ ने वकील के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है।